Volume 11, Issue 6, June - 2024

भारत सरकार की आयुष्मान भारत योजना का भारतीय समाज पर प्रभाव: एक समाजशास्त्रीय अध्ययन (लखनऊ मंडल के विशेष संदर्भ में)

Author(s): जयवीर सिंह, डॉ. देवी लाल

सार: भारत सरकार द्वारा संचालित आयुष्मान भारत योजना विश्व की सबसे बड़ी सार्वजनिक स्वास्थ्य बीमा योजनाओं में से एक है, जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को सुलभ और निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करना है। इस योजना के अंतर्गत प्रति परिवार प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान किया जाता है।

यह शोध-पत्र भारतीय समाज पर इस योजना के सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक प्रभावों का समाजशास्त्रीय दृष्टिकोण से विश्लेषण करता है, विशेष रूप से लखनऊ मंडल के संदर्भ में। अध्ययन से स्पष्ट होता है कि योजना ने स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाई, आर्थिक बोझ कम किया तथा सामाजिक असमानताओं को घटाने में योगदान दिया है।

हालांकि, जागरूकता की कमी, ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य अवसंरचना की सीमाएँ तथा प्रशासनिक चुनौतियाँ अभी भी मौजूद हैं। इस अध्ययन से यह निष्कर्ष निकलता है कि आयुष्मान भारत योजना सामाजिक न्याय और कल्याणकारी राज्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, परंतु इसके प्रभाव को और सुदृढ़ करने के लिए सुधारात्मक कदम आवश्यक हैं।

मुख्य शब्द: आयुष्मान भारत योजना, सामाजिक प्रभाव, स्वास्थ्य असमानता, समाजशास्त्रीय अध्ययन, लखनऊ मंडल, सार्वजनिक स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय

DOI:10.61165/sk.publisher.v11i6.3

Download Full Article from below:

भारत सरकार की आयुष्मान भारत योजना का भारतीय समाज पर प्रभाव: एक समाजशास्त्रीय अध्ययन (लखनऊ मंडल के विशेष संदर्भ में)


Pages:15-19

Cite this aricle
जयवीर सिंह & डॉ. देवी लाल. (2024). भारत सरकार की आयुष्मान भारत योजना का भारतीय समाज पर प्रभाव: एक समाजशास्त्रीय अध्ययन (लखनऊ मंडल के विशेष संदर्भ में). SK International Journal of Multidisciplinary Research Hub, 11(6), 15–19. https://doi.org/10.61165/sk.publisher.v11i6.3

Creative Commons License
This work is licensed under a
Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivs 2.5 India License